ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारियों का चरणबद्ध आंदोलन तेज़

सिद्धार्थनगर में काली पट्टी के बाद धरना, डोंगल जमा करने की चेतावनी

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और कार्यप्रणाली की जटिलताओं के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, सिद्धार्थनगर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे क्रमिक आंदोलन ने आज गति पकड़ ली।

​समिति के तत्वावधान में जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिनांक 01-12-2025 से 04-12-2025 तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज दिनांक 05-12-2025 को सभी विकास खण्डों में धरना प्रदर्शन किया गया।

​धरने के उपरांत, खण्ड विकास अधिकारी, महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

प्रमुख माँगें और चेतावनी

​समिति ने धरने के माध्यम से अपनी मुख्य माँगें रखीं और शासन को निर्णायक चेतावनी दी:

सरकारी ग्रुप से लेफ्ट होंगे सचिव: आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई है, तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सचिव समस्त शासकीय ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे।

ई-ग्राम स्वराज व गेट वे का विरोध: जटिल ई-ग्राम स्वराज और गेट वे प्रणाली का विरोध करते हुए, इसके स्थान पर मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया निर्मित करने की मांग की गई।

डोंगल जमा करने की घोषणा: सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने आगामी 15-12-2025 को अपना डोंगल विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं0) के कार्यालय में जमा कर देने की घोषणा की।

बड़े आंदोलन की चेतावनी: प्रांतीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा उपर्युक्त मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो गंभीर परिस्थितियों के चलते भविष्य में यह आंदोलन संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन में परिवर्तित हो सकता है।

चेतावनी: धरने के दौरान संगठन ने साफ कहा कि “इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।”

धरने में विकास खण्ड बढ़नी के सचिव उदय प्रताप गौतम , शकील अहमद, अनुपम सिंह, अवधेश यादव , रविकांत यादव सहित अन्य सचिवगण उपस्थित रहे।