सिद्धार्थनगर को मिली बड़ी सौगात! डॉ. ए. खान के M.B.R. हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेजर और हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का भव्य उद्घाटन

निज़ाम अंसारी 

सिद्धार्थनगर। 7 दिसंबर 2025 (रविवार) का दिन सिद्धार्थनगर के स्वास्थ्य मानचित्र पर एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. खान (M.B.B.S., M.D. – Skin V.D.) द्वारा स्थापित M.B.R. हॉस्पिटल में जिले के एकमात्र अत्याधुनिक लेजर और हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है।

यह सेंटर न सिर्फ सिद्धार्थनगर, बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं के लिए विश्वस्तरीय और नवीनतम उपचार प्रदान करेगा।

भव्य उद्घाटन समारोह और फ्री कैंप

अस्पताल के प्रोपराइटर प्रो. धनंजय मिश्रा ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर एक विशाल फ्री कैंप का आयोजन किया गया है।

तिथि: 7 दिसंबर 2025 (रविवार) समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्यक्रम चलेगा |

खासियत: इस दौरान डॉ. ए. खान द्वारा मरीजों को आधुनिक मशीनों द्वारा चर्म रोग का फ्री जाँच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विशेष छूट: इस खास मौके पर सभी लेजर एवं हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं पर 20% की भारी छूट की घोषणा की गई है।

उपचार की अत्याधुनिक श्रृंखला

M.B.R. हॉस्पिटल इस क्षेत्र में पहली बार कई हाई-एंड टेक्नोलॉजी लेकर आया है। यहाँ उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

हेयर ट्रांसप्लांट एवं PRP: बालों के झड़ने के लिए स्थायी समाधान।

लेजर ट्रीटमेंट: CO2 लेजर, ND YAG लेजर (टैटू हटाने के लिए), लेजर हेयर रिडक्शन।

त्वचा उपचार: डर्मास्कोप, हाइड्रॉ फेशियल, एक्साईमर लेजर, केमिकल पील्स और मॉन्टफ्रीसिस ट्रीटमेंट।

डॉ. ए. खान (चर्म रोग, गुप्त रोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को त्वचा एवं बालों की समस्याओं के लिए महानगरों में जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि फ्री कैंप में आधुनिक मशीनों द्वारा चर्म रोग की जाँच के साथ निःशुल्क दवा वितरण भी उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल का पता

M.B.R. हॉस्पिटल, साड़ी चौराहा, कृषि भवन के सामने, तेतरी बाजार – सिद्धार्थनगर।

प्रो. धनंजय मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इस स्वास्थ्य सेवा के महाआयोजन में शामिल होकर फ्री जाँच और विशेष छूट का लाभ उठाएँ।