यूपी बेसिक शिक्षा विभाग: शिक्षकों के अंतः जनपदीय स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया शुरू, BSA ने जारी किए निर्देश

यह प्रक्रिया केवल जनपद के भीतर (Internal) स्थानांतरण के लिए है।

समायोजन का आधार छात्र-शिक्षक संख्या का अनुपात होगा।

13 दिसंबर के निर्देशों के आधार पर सूचियों का मिलान जारी है।

Kapilvastupost
उत्तर प्रदेश: राज्य के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए शिक्षकों के अंतः जनपदीय (Intra-District) स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने शासन के मंशा के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए नई व्यवस्था लागू

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शासन और शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में यह कदम उठाया गया है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात को संतुलित करना है।

सरप्लस और शिक्षक विहीन विद्यालयों की बनेगी सूची
जनपद स्तरीय समिति ने 13 दिसंबर 2025 को जारी निर्देशों के तहत डेटा जुटाना शुरू कर दिया है। वर्तमान में दो मुख्य श्रेणियों पर काम किया जा रहा है।
सरप्लस विद्यालय: ऐसे स्कूल जहाँ स्वीकृत पदों और आवश्यकता से अधिक संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं।
कम शिक्षक वाले विद्यालय: ऐसे स्कूल जहाँ शिक्षकों की भारी कमी है या जो शिक्षक विहीन हैं।
पारदर्शिता के लिए समिति का गठन

समायोजन की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जनपद स्तरीय समिति सक्रिय भूमिका निभा रही है। विद्यालयों के चिन्हांकन के बाद जल्द ही शिक्षकों के स्थानांतरण की अगली सूची और प्रक्रिया की समयसीमा साझा की जाएगी।