सिद्धार्थ नगर – मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन: जाने कौन से विधानसभा में कितने वोट घंटे, जिले में अब 15.62 लाख मतदाता, नाम बढ़वाने और सुधार के लिए मौका
📅 Published on: January 7, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का आगाज़ हो गया है। मंगलवार, 06 जनवरी 2026 को जनपद के सभी मतदेय स्थलों, तहसील और जिला मुख्यालयों पर मतदाता सूची के आलेख्य (Draft) का प्रकाशन कर दिया गया है।
📊 मतदाता आंकड़ों पर एक नजर
पुनरीक्षण प्रक्रिया से पूर्व जनपद में मतदाताओं की संख्या 19,61,872 थी। जांच के दौरान मृत्यु, डुप्लीकेट प्रविष्टि, स्थानांतरण और अनुपस्थिति के कारण कुल 3,98,900 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वर्तमान में जनपद की स्थिति निम्नवत है:
| विधानसभा क्षेत्र | मतदाताओं की संख्या |
|—|—|
| शोहरतगढ़ (302) | 2,95,479 |
| कपिलवस्तु (303) | 3,68,634 |
| बांसी (304) | 2,99,569 |
| इटवा (305) | 2,71,642 |
| डुमरियागंज (306) | 3,27,648 |
| कुल योग | 15,62,972 |
📅 महत्वपूर्ण तिथियां:
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों और सुधार के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है:
दावे और आपत्तियां प्राप्त करना: 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक।
दावों का निस्तारण: 27 फरवरी 2026 तक।
* मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: 06 मार्च 2026।
📝 कैसे करें आवेदन? (फॉर्म की जानकारी)
निर्वाचन आयोग ने इस बार 04 अर्हक तिथियां (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर) निर्धारित की हैं। यदि आप इन तिथियों पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, तो अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म-6: नया नाम सम्मिलित कराने हेतु (साथ में घोषणा प्रपत्र अनुलग्नक-IV अनिवार्य)।
फॉर्म-7: मतदाता सूची में शामिल किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने हेतु।
फॉर्म-8: निवास परिवर्तन, संशोधन, फोटो पहचान पत्र बदलने या दिव्यांग श्रेणी के चिन्हांकन हेतु।
जरूरी जानकारी मिस न करें
नए आवेदन (फॉर्म-6) के साथ आधार कार्ड के अलावा पहचान, आयु और पते के प्रमाण हेतु आयोग द्वारा निर्धारित 13 दस्तावेजों में से कोई एक संलग्न करना अनिवार्य है। केवल आधार कार्ड मान्य नहीं होगा।
💻 ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम
अब मतदाता अपने घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध हैं:
* वेबसाइट: voters.eci.gov.in
* मोबाइल ऐप: ECINET Mobile App (गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध)
प्रशासन की अपील: सभी नागरिक अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। आवेदन करते समय अपना पता और पिनकोड सही भरें ताकि मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) डाक के माध्यम से सुरक्षित आपके घर पहुँच सके।
Disclaimer उपरोक्त आर्टिकल सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों पर निर्धारित है फिर भी किसी त्रुटि के लिए इलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


