सांसद जगदंबिका पाल ने कोटिया बाजार में गरीबों को बांटे कंबल

Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।
विकास खण्ड बढ़नी के अंतर्गत कोटिया बाजार में भीषण ठंड और गलन को देखते हुए राहत कार्य का आयोजन किया गया। डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए।

गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य

जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीबों और वंचितों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा इस गलन भरी ठंड में जरूरतमंदों को सहारा देना हमारा नैतिक कर्तव्य है। केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

प्रधान प्रतिनिधि बबलू चौबे की सराहना
सांसद ने ग्राम पंचायत कोटिया के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ बबलू चौबे के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बबलू चौबे सदैव जन सामान्य के सुख-दुख में समर्पित रहते हैं और ऐसे पुण्य कार्य के लिए वे बधाई के पात्र हैं।

बबलू चौबे ने ग्रामवासियों की तरफ से सांसद का आभार जताते हुए कहा कि कंबल मिलने से उन्हें इस ठंड में बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय, युवा नेता अनिल अग्रहरि, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सचिदानंद पाण्डेय, जहीर सिद्दीकी, रिंकू पाल, नर्वदेश्वर मणि और विनोद तिवारी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।