सिद्धार्थ नगर – बेहतर पुलिसिंग के लिए बुनियादी ढांचा जरूरी: प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने पुलिस लाइन में 100 बेड वाले आधुनिक बैरक हॉस्टल का किया लोकार्पण

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर, 12 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर ने आज पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों की सुविधा हेतु नवनिर्मित 100 बेड के पुरुष बैरक (हॉस्टल) का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बेहतर पुलिसिंग के लिए बुनियादी ढांचा जरूरी: प्रभारी मंत्री

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पुलिस बल के कल्याण और उनके कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा इस बैरक के निर्माण से पुलिस कर्मियों को रहने के लिए बेहतर और सम्मानजनक सुविधा मिलेगी।

कार्यक्षमता में वृद्धि: जब पुलिस कर्मियों को अच्छी आवासीय सुविधा मिलेगी, तो वे तनावमुक्त होकर बेहतर ढंग से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दे सकेंगे।

गुणवत्तापूर्ण निर्माण: इस बैरक का निर्माण उ.प्र. पुलिस आवास विकास निगम द्वारा गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: किया पौधरोपण

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मंत्री जी एवं अन्य अतिथियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दें।

समारोह में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला शामिल रहा, श्यामधनी राही (माननीय विधायक, कपिलवस्तु)

,कन्हैया पासवान (जिलाध्यक्ष, भाजपा), शिवशरणप्पा जीएन (जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर) ,डॉ. अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक), उपेन्द्र सिंह (प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष)

इसके अलावा उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा और डीएसटीओ बीएस यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।