सपा की समीक्षा बैठक: “एक भी मतदाता न छूटे, घर-घर जाकर चलाएं अभियान” – कृष्ण भान सिंह सैंथवार

निजाम अंसारी
बांसी सिद्धार्थ नगर – शुक्रवार को निराला नगर स्थित समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण भान सिंह सैंथवार उपस्थित रहे, जहाँ उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारी और मतदाता सूची की शुचिता पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पार्टी की नींव है। इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता से जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता इदरीश राइनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए सबसे बड़ा हथियार ‘वोट’ है। भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता सपा की ओर देख रही है, लेकिन हमें जमीनी स्तर पर सजग रहना होगा। बूथ स्तर पर जाकर हमें यह देखना है कि कहीं किसी साजिश के तहत सपा समर्थकों के नाम तो नहीं काटे जा रहे? हर घर पहुंचें और नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।”

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव और चेयरमैन चमन आरा ने भी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर मोहम्मद इदरीस पटवारी, मोनू दुबे, राजेंद्र यादव, महेंद्र लोधी, फिरोज आलम, विनोद यादव, सुनील यादव, रियाज खान, कपिल देव, बुद्धिराम प्रजापति, शाकिर अली, रुस्तम अली, लखपति राइनी, मेहताब आलम, इसरार अहमद, राधेश्याम जयसवाल, शफी शेख, कैफ खान, मैनुद्दीन, बबलू, ध्रुव राव और अभिषेक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।