कठेला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ ज पा भगाओ , मँहगाई हटाओ के नारे के साथ निकाली पदयात्रा
📅 Published on: November 24, 2021
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
कांग्रेस पार्टी द्वारा शोहरातगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कठेला में मँहगाई को लेकर आम जनता की बात पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच सीधे तौर पर अपनी बातों को रखा जिसके क्रम में बुधवार को शोहरतगढ़ विधानसभा के मशहूर सर्जन व नेता डॉ सरफ़राज़ , कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद , ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तफा की अगुवाई में कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में घर घर जाकर कांग्रेस की नितियों का जमकर प्रचार प्रसार किया और मुहल्लों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बुराइयों को गिनाया। इस दौरान भावी प्रत्यशी ने कहा कि भारत में जो भी उथल पुथल व परेशानी है वह राजनीति और नेताओं की मेहरबानी है आज जो मँहगाई है वह भा ज पा की देन है जो मार हमारे भाई बंधु झेल रहे हैं उसके लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है है । अगर आम जनमानस को मँहगाई हटाने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुवे उनके हाथों को मजबूत करे जिससे जान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। हर हाल भारतीय जनता पार्टी को भागना ही होगा। इस दौरान मोहम्मद मुस्तफा ,जावेद हसन , जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार , अजय कुमार , सत्यदेव पांडेय , अलताफ हुसैन , फखरे आलम , जफर , जुबेर अहमद , शेष राम कन्नौजिया , सुड्डू अंसारी , करीम , सुमिरन चौधरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


