समाजवादी जन चौपाल में महिलाओं ने समाजवादी सरकार बनाने का लिया संकल्प

* माताओं बहनों को धुंवा से बचाने के लिए करोड़ों सिलेंडर बांटे गैस भराने को पैसे नहीं फिर से कंडा और बेहया जलाने को मजबूर महिलाएं – ओम बाला सिंह

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर- शोहरतगढ़ क्षेत्र के खेतवल मिश्र गांव में सपा की ओर से लोहिया वाहिनी के जिला सचिव कमल किशोर के नेतृत्व में समाजवादी जन चौपाल का आयोजन किया किया। इसमें सपा नेत्री ओम बालिका सिंह ने सैकड़ों महिलाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर सपा नेत्री ओम बालिका सिंह ने कहा जनता को छलने वाली भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है,अब जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है,जनता प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए माताएं बहनें आगामी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। अच्छे दिन लाने व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता जड़ से उखाड़ फेंकेगी। महिलाओं को भी इसके लिए आगे आना होगा,सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान हुआ है।

महिलाओं ने जन चौपाल मेंसमाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सरिता,गौरी,नैनी ,लीलावती,नैनामती समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post