शोहरतगढ़: डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल में दिल्ली के मशहूर विशेषज्ञों की सेवाएँ शुरू, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
📅 Published on: March 28, 2026
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी है। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्थानीय लोगों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ब्लॉक रोड स्थित डॉ. सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल (सुपर मल्टी स्पेशलिटी एण्ड ट्रामा सेन्टर) में दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मशहूर चिकित्सक डॉ. संदीप सूद (MBBS, MD – Internal Medicine) अब अपनी सेवाएँ यहाँ प्रदान कर रहे हैं। डॉ. सूद क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट और नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ हैं, जिनके पास MP और दिल्ली के बड़े संस्थानों में कार्य करने का लंबा अनुभव है।
उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाएँ:
अस्पताल में मरीजों के लिए कई हाई-टेक सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं:
20 बेड का वेंटिलेटर युक्त अत्याधुनिक ICU: गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक प्रणाली।
24 घंटे डायलिसिस: किडनी के मरीजों के लिए राहत।
नवजात शिशु (NICU): बच्चों के लिए फोटोथेरेपी और विशेष देखभाल।
इमरजेंसी सेवा: 24 घंटे फार्मेसी, एम्बुलेंस और सीटी स्कैन की सुविधा।
विशेषज्ञ टीम: न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता।


