सिद्धार्थनगर: कछार क्षेत्र को बड़ी सौगात, विधायक श्यामधनी राही ने किया 16.62 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमिपूजन

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कछार क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए कपिलवस्तु विधायक श्री श्यामधनी राही ने एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। उसका ब्लॉक के अंतर्गत उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। ₹16 करोड़ 62 लाख 78 हजार की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के आवागमन की तस्वीर बदल देगी।

विकास की प्राथमिकता: सड़क, बिजली और पानी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और विकास को भी बल मिलेगा।

क्षेत्रवासियों में उत्साह, लंबे समय से थी मांग

इस परियोजना के शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल था। भूमिपूजन के दौरान विधायक ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस अवसर पर भारी संख्या में जनसमुदाय के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामकेवल शर्मा (अजगरा), उमेश पाण्डेय (लखनपुर), राम किशुन यादव (ताल नटवा), लवकुश राजभर (करमा), अर्जुन पासवान (पूर्व प्रधान)।

जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता: विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, सभासद मनीष जायसवाल, संदीप दुबे, संजय सहानी, पूर्व सभासद पन्नेलाल, भाजपा सेक्टर प्रभारी राम लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही|