LPG Gas Update: अब गैस एजेंसियों पर नहीं लगेगी भीड़, घर बैठे मिलेगी डिलीवरी; जानें क्या है नया ‘होम सप्लाई’ नियम

Kapilvastupost
ईरान अमेरिका इजरायल के बीच जारी जंग के कारण देश भर में गैस की किल्लत और एजेंसियों पर होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि एक व्यवस्थित प्रक्रिया के जरिए सिलेंडर सीधे उनके घर तक पहुँचाया जाएगा।

भीड़ कम करने के लिए नई व्यवस्था
अक्सर देखा जाता है कि गैस की कमी की खबरों के बीच लोग घबराकर एजेंसियों पर जमा हो जाते हैं। इस अव्यवस्था को रोकने के लिए अब ‘डायरेक्ट होम डिलीवरी’ को प्राथमिकता दी जा रही है। नए आदेशों के अनुसार, कोई भी उपभोक्ता सीधे एजेंसी से सिलेंडर उठाकर नहीं ले जा सकेगा, बल्कि उसे तय प्रक्रिया का पालन करना होगा।
गैस पाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
यदि आपको गैस सिलेंडर की आवश्यकता है, तो आपको इन चरणों का पालन करना अनिवार्य है:
* बुकिंग और OTP/DAC: सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड नंबर से गैस बुक करें। बुकिंग के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP (One Time Password) या DAC (Delivery Authentication Code) नंबर आएगा।
* एजेंसी पर वेरिफिकेशन: बुकिंग के बाद आपको अपनी गैस पासबुक, मोबाइल (OTP के लिए) लेकर एक बार गैस एजेंसी पर जाना होगा।
रसीद और वितरण लिस्ट: वहां अपनी डिटेल्स दिखाकर रसीद कटवानी होगी। रसीद कटते ही आपका नाम ‘वितरण लिस्ट’ (Delivery List) में शामिल कर लिया जाएगा।
होम डिलीवरी: लिस्ट में नाम आने के बाद, गैस की गाड़ी आपके क्षेत्र के अनुसार निर्धारित समय पर आपके घर पहुंचेगी और आपको सिलेंडर की सप्लाई देगी।
प्रशासन की अपील: घबराएं नहीं
गैस की कोई कमी नहीं है कथित क्राइसिस की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।
एजेंसियों पर भीड़ जमा करने से वितरण में बाधा आती है। नई प्रणाली से यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर केवल जरूरतमंद और पंजीकृत उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे। घर पर सप्लाई मिलने से कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।