📅 Published on: April 7, 2026

निज़ाम अंसारी
बढ़नी, सिद्धार्थनगर शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। इसी ध्येय को सार्थक करने के लिए बढ़नी क्षेत्र के मधवानगर रोड पर जे.जे. पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए शिक्षण संस्थान के खुलने से क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की राह आसान हो गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने किया शुभारंभ
विद्यालय का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साधना चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर और माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा पर जोर
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बेहतर शिक्षण संस्थानों की स्थापना से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। अब बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए दूर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
वहीं साधना चौधरी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को नैतिक और चारित्रिक शिक्षा देना अनिवार्य है।
गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक गोरख अग्रहरि, अध्यक्ष संतोष अग्रहरि और व्यवस्थापक राज कुमार अग्रहरि ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं |
जिनमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी , भाजपा नेता राजकुमार सिंह (राजू शाही) ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी ,भाजपा जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह ,पूर्व चेयरमैन निसार बागी और सभासद त्रियुगी अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि , ग्राम प्रधान अजय प्रताप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | 
कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिषेक प्रताप यादव (एडवोकेट) द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी गोकुल गोयल, सियाराम सिंह, अजय जायसवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय वर्मा और शिक्षक गण मौजूद रहे। स्कूल के खुलने से क्षेत्र के अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।