बढ़नी दुर्गा विसर्जन हंगामा: नगर पंचायत अध्यक्ष से अभद्रता और पुलिस से भिड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बढ़नी कस्बे में दुर्गा विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि के साथ दुर्व्यवहार करने और पुलिस से भिड़ने के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद और सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय की टीम द्वारा ब्लॉक रोड बढ़नी से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  • केशव पाण्डेय (निवासी: बरगदवा)

  • अभिषेक चतुर्वेदी (निवासी: कल्लनडीहवा)

  • राकेश चौधरी (निवासी: कल्लनडीहवा)