बढ़नी सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बरसाती यादव इंटर कॉलेज पथरदेइया के छात्र-छात्रा ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित अपने परिजनों का मान बढ़ाया है जिसके लिए सफल हुए छात्र एवं छात्रा को विद्यालय के प्रबंधक समिति और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
छात्रा सोनाक्षी 93% साक्षी श्रीवास्तव 91.83% नेहा यादव 90.83% बंदना गौतम 90% आकृति सिंह 89% मनीषा पाल 88.33% प्रतीभा राजभर 88% अनुराधा यादव 87.5% विनय राजभर 87.% सुशीला यादव 87.33% खुशी चौधरी 86.83% खुश्बू यादव 85.83% रेश्मी यादव 85.66% अनीता यादव 85.16% मनीषा 84.83% प्रिया तिवारी 84.6% चांदनी गौतम 84.6% सोनू पासवान 84.6% काजल गौतम 84% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित अपने परिजनों और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रबंधक राम मूरत यादव तथा संचालक राम सूरत यादव ने सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपकी यह सफलता आपके कड़ी मेहनत और परिश्रम का फल है।
संचालक राम सूरत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त के अलावा भी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं का बेहतर परीक्षा परिणाम रहा।