📅 Published on: May 3, 2026
Kapilvastupost
खेसरहा (सिद्धार्थनगर): बांसी-बेलौहा मार्ग पर सोरवा चौराहे के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरनवार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कुम्भीलाल यादव (48) की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
घटनाक्रम के अनुसार, सोरवा माफी गांव निवासी कुम्भीलाल यादव अपने साथी राजाराम के साथ बेलौहा बाजार से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुम्भीलाल को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथी को मामूली चोटें पहुंचीं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी खेसरहा ले गए, जहाँ से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।