📅 Published on: May 6, 2026
देवेन्द्र श्रीवास्तव
सिद्धार्थनगर (उसका बाजार): आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के प्रशासनिक अमले और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
अधिकतम मामलों के निस्तारण पर जोर
बैठक के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता को सुलभ और त्वरित न्याय प्रदान करना है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत की मंशा को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। सभी विभाग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लंबे समय से लंबित समझौते योग्य वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराएं।
बैठक में मौजूद रहे मुख्य अधिकारी
बैठक में न्यायिक, प्रशासनिक और बैंकिंग क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
न्यायिक विभाग: बीरेन्द्र कुमार (नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत), शैलेन्द्र नाथ (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)।
प्रशासनिक अधिकारी: ज्ञान प्रकाश (अपर जिलाधिकारी), प्रशांत कुमार प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक), एम.पी. सिंह (जिला समाज कल्याण अधिकारी), और विभिन्न विभागों के निरीक्षक।
बैंकिंग प्रतिनिधि: एस.बी.आई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और यूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि।