📅 Published on: November 19, 2026
कपिलवस्तुपोस्ट
सिद्धार्थनगर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रही अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची सभी ब्लॉकों में चस्पा कर दी गई है।
जिले में कुल 353 रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन होना था। अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 नवंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
नियुक्ति पत्र वितरण की तारीख सामने आने के बाद लंबे समय से इंतजार कर रही अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। अभ्यर्थी संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में चस्पा सूची में अपना नाम देख सकती हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के पूरी होने से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है। इससे आंगनबाड़ी सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।