शोहरतगढ़ के युवाओं को मिली ‘उड़ान’: विधायक विनय वर्मा की पहल पर रोजगार मेले में चयनित 11 युवक-युवतियां फ्लाइट से जाएंगे बेंगलुरु, अहमदाबाद और हरियाणा
📅 Published on: November 19, 2026
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार से जोड़ने की दिशा में विधायक विनय वर्मा ने एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल की है। स्थानीय शिवपति इंटर कॉलेज में ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत जिला सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले में चयनित क्षेत्र के 11 युवक-युवतियों को विधायक की ओर से हवाई यात्रा (फ्लाइट) के माध्यम से उनके कार्यस्थल भेजा जाएगा। इनमें से 8 अभ्यर्थियों को बेंगलुरु, 2 को अहमदाबाद और 1 को हरियाणा भेजने का निर्णय लिया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों और कंपनियों का विवरण रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में स्थान पक्का किया है:
बेंगलुरु (8 अभ्यर्थी): कुसुम गोस्वामी, सरिता सिंह और मनीषा सिंह का चयन ‘आईफोन’ (iPhone) कंपनी में हुआ है। वहीं अनंतशील, संदीप यादव, निरंकार उपाध्याय, तेजू यादव और जयंत सिंह को ‘इंडो एमआई’ (Indo MI) में रोजगार मिला है।

अहमदाबाद (2 अभ्यर्थी): सिद्धांत गुप्ता और शिवम सिंह का चयन ‘टाटा मोटर्स’ (Tata Motors) में हुआ है।
हरियाणा (1 अभ्यर्थी): सूरज श्रीवास्तव का चयन ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ (Flipkart) में किया गया है।




