छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव के रहने वाले 12 वर्षीय छात्र अनीसुर्रहमान की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनीसुर्रहमान बढ़नी के ‘जामिया अहले सुन्नत इसाअतुल इस्लाम’ मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
घटना का विवरण:
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात मदरसे से फोन आया कि अनीसुर्रहमान की तबीयत खराब है। जब तक घरवाले वहां पहुँचने की तैयारी करते, मदरसे के शिक्षक शव लेकर गांव पहुँच गए। शिक्षकों का कहना था कि गले पर मेज (Table) गिर जाने की वजह से बच्चे की जान गई है।
परिजनों का संदेह:
मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने घटना को संदिग्ध माना और पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का बयान:
थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।