डॉ. प्रमोद कुमार ने संभाला सिद्धार्थनगर के प्रभारी CMO का कार्यभार, डॉ. रजत कुमार का कार्यकाल पूरा

Kapilvastupost
**सिद्धार्थनगर।**
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. रजत कुमार चौरसिया का प्रशासनिक कार्यकाल पूर्ण होने के बाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी **डॉ. प्रमोद कुमार** ने मंगलवार को प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी के पद का प्रभार ग्रहण कर लिया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और आम जनता तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। निवर्तमान सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया के सफल कार्यकाल के बाद अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी डॉ. प्रमोद कुमार के कंधों पर है।