सिद्धार्थनगर: डॉक्टर अंसारी हॉस्पिटल की पार्किंग से अपाचे बाइक चोरी, पंद्रह दिन के अंदर दो बाइक की चोरी

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा की घटना; पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Kapilvastupost
*सिद्धार्थनगर।*
जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र  अंतर्गत मड़वा (मलगवां) स्थित डॉक्टर अंसारी हॉस्पिटल की पार्किंग से एक शातिर चोर ने दिनदहाड़े बाइक उड़ा दी। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
**ड्यूटी पर था युवक, पार्किंग से गायब हुई बाइक**
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्हिया ग्राम के निवासी फैयाज अहमद पुत्र अकबाल अहमद अंसारी शोहरतगढ़ के मड़वा स्थित डॉक्टर अंसारी हॉस्पिटल में काम करते हैं। रोज की तरह उन्होंने 21 जून 2026 को दोपहर में अपनी लाल रंग की टीवीएस अपाचे (TVS Apache 160 cc) बाइक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी।
दोपहर करीब 3:00 बजे जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए पार्किंग में पहुंचे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। किसी अज्ञात चोर ने मौका पाकर पार्किंग से गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया था।
**जनसुनवाई पोर्टल पर मामला दर्ज, जांच लंबित**
पीड़ित फैयाज अहमद ने घटना के दिन ही यानी 21-06-2026 को थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज करने की अपील की । इसके साथ ही, मामले में त्वरित कार्रवाई न होते देख पीड़ित ने 25 जून 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के ‘शिकायत पंजीकरण’ (Track Grievance) पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
**वाहन का विवरण:**
टीवीएस अपाचे (TVS Apache 160 CC) ,*रंग:** लाल,*गाड़ी नंबर:** UP 55 AE 5043
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अस्पताल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और जल्द से जल्द चोर को पकड़कर उसकी बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

बताते चलें कि बीते पांच जून को भी एक बाइक चोरी हो गई थी उस मामले में भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।