लखनऊ में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ पर गरजा अपना दल (एस) सिद्धार्थनगर का कारवां, अनिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के लिए भरी हुंकार

निजाम अंसारी
**लखनऊ/सिद्धार्थनगर:**
अपना दल (एस) के संस्थापक, किसानों, कमेरों, शोषितों व वंचितों के मसीहा यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्य ‘जन स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपना दल (एस) सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी की एकजुटता तथा ताकत का प्रदर्शन किया।
**अनिल चौधरी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब**
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव (शि०म०) अनिल चौधरी के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर से भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे। जन स्वाभिमान दिवस के इस भव्य मंच से नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सोनेलाल पटेल जी के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने की बात कही।
**इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति**
इस गौरवशाली अवसर पर सिद्धार्थनगर इकाई के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
* अशोक चौधरी, आशीष चौधरी, राजेश वर्मा
* राम लुटावन वाल्मीकि, रोशन लाल चौहान, अनवर अली
* देवेंद्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमित मौर्य
* हनुमान प्रसाद, संतोष कुमार, कौशलेंद्र त्रिपाठी
* अखिलेश त्रिपाठी, इश्तियाक खान, शंकर सिंह और अन्य साथी।
सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।