Big breaking news सिद्धार्थनगर में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

Kapilvastupost
**सिद्धार्थनगर।** उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ मोहाना थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
**ब्लू बर्ड स्कूल के पास हुआ हादसा**
जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मोहाना थाना क्षेत्र के ‘ब्लू बर्ड’ (ब्लू इनको) स्कूल के पास हुआ। यहाँ से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
**जांच में जुटी पुलिस**
बताया जा रहा है कि घायल युवक बर्डपुर क्षेत्र के सोनवल गांव का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही मोहाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई व जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।