📅 Published on: July 6, 2026
Kapilvastupost
बांसी (सिद्धार्थनगर)। बांसी कोतवाली पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचपेड़िया तिराहे के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं।
**मुड़ार खुर्द गांव के रहने वाले हैं आरोपी भाई**
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार को पुलिस को पचपेड़िया तिराहे के पास दो संदिग्ध युवकों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट प्रभारी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान बांसी क्षेत्र के मुड़ार खुर्द गांव निवासी **श्याम सुंदर मौर्य** और **इंद्रजीत मौर्य** के रूप में हुई है, जो रामदयाल मौर्य के बेटे हैं।
कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों भाई पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ बांसी, शोहरतगढ़, भवानीगंज और ढेबरुआ समेत कई थानों में पहले से ही चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में थी।
**कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम**
इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के साथ मुख्य रूप से शामिल रहे: एसआई स्वामीनाथ भास्कर, एसआई संतोष सिंह ,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार दुबे, रामशब्द यादव, योगेन्द्र यादव, जनार्दन प्रजापति ,रमेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, अमित यादव ,कांस्टेबल अभिनन्दन सिंह और मुकेश शर्मा।