सिद्धार्थनगर: बाणगंगा नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश जारी, अपना दल एस के नेता अनिल चौधरी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

निजाम अंसारी 
**सिद्धार्थनगर।** शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन युवकों के बाणगंगा नदी में डूबकर लापता होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। गोताखोरों और पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही नेता अनिल चौधरी मौके और पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
**नहाते समय तेज बहाव में बहे युवक**
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत माधवापुर के टोला मिझुनिया की कंचन देवी (85 वर्ष) के निधन के बाद बाणगंगा नदी के बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। दाह संस्कार के दौरान गांव के तीन युवक—शिवा (17 वर्ष), रवि (17 वर्ष) और मोनू (18 वर्ष)—नदी में नहाने उतरे थे। जलस्तर अधिक होने और पानी के तेज बहाव की वजह से तीनों अचानक नदी में बह गए और गहरे पानी में डूब गए।
**प्रशासन चला रहा है सर्च अभियान**
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे तहसील अधिकारियों व प्रशासनिक टीम व गोताखोरों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। नदी में युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।