शोहरतगढ़ विधान सभा में बसपा की समीक्षा बैठक आयोजित, शानदार शासन व्यवस्था के लिए तैयार रहे जनता – प्रो. इन्दु चौधरी

निजाम अंसारी 
ढेबरुवा*शोहरतगढ़ ।** बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में 302 विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के ढेबरुवा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा व गठन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मण्डल प्रभारी (आजमगढ़ व बस्ती मण्डल) प्रो. इन्दु चौधरी उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कु. मायावती जी के निर्देशों व नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि प्रो. इन्दु चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा, *”आगामी चुनावों को देखते हुए हमें जमीनी स्तर पर हर कैडर और बूथ कमेटी को पुनर्गठित और सक्रिय करना होगा। बहन कु. मायावती जी के कुशल नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और जनता एक बार फिर बसपा के सुशासन को याद कर रही है।”*

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गौतम ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक गांव और वार्ड में बसपा के विचारों को पहुँचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा, *”बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में जुटा है। हम सब मिलकर संगठन का पुनर्गठन और मजबूती से गठन कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में बहुजन आंदोलन को एक नई दिशा दी जा सके।”*
बैठक में मण्डल व जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन विस्तार और भावी रणनीतियों पर अपने विचार रखे।
इस दौरान पार्टी के बूथ और सेक्टर प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।