आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का संगठन विस्तार: देवनारायण यादव जिला प्रभारी और उदय प्रताप शर्मा युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत
📅 Published on: August 4, 2026
Kapilvastupost
**बढ़नी, सिद्धार्थ नगर ।**
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए शोहरतगढ़ क्षेत्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इन पदाधिकारियों को मिली नई ज़िम्मेदारी
संगठन के विस्तार के तहत दो प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं:
1. **देवनारायण यादव (पूर्व प्रधान):** ग्राम पंचायत अहिरौला निवासी एवं पूर्व प्रधान देवनारायण यादव जी को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का **जिला प्रभारी** नियुक्त किया गया है।
2. **उदय प्रताप शर्मा:** ग्राम पंचायत मदरहिया निवासी उदय प्रताप शर्मा जी को **विधानसभा अध्यक्ष (युवा मोर्चा) शोहरतगढ़** के पद पर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और मान्यवर कांशीराम जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



