धनधरिया उर्फ गुलरी में नौशाद आलम को आज़ाद समाज पार्टी का प्रभारी प्रत्याशी बनाए जाने पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा नौशाद आलम को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद ग्राम धनधरिया उर्फ गुलरी में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत एवं सदस्यता कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों, महिलाओं, युवाओं तथा बुज़ुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नौशाद आलम का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस दौरान आज़ाद समाज पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई तथा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस मौके पर नौशाद आलम ने उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने “जय भीम, जय संविधान, जय भारत” का नारा देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजकों और ग्रामवासियों ने भी इस सफल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय लोगों में इस घोषणा को लेकर उत्साह देखा गया।