कांवड़ यात्रा 2026: सिद्धार्थनगर और बस्ती मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद, 7 से 11 अगस्त तक बदला रहेगा रूट

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अयोध्या से बस्ती की ओर आने वाले मार्ग पर 7 अगस्त से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि लोहरौली (थाना शिवनगर डिड़ई) और अमौना पाण्डेय (थाना डुमरियागंज – सिद्धार्थनगर/बस्ती बॉर्डर) से जनपद बस्ती की तरफ भारी वाहनों का जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जानिए क्या रहेगा नया ट्रैफिक प्लान?

प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार हैं:

  • गोरखपुर, कैम्पियरगंज और मेंहदावल से आने वाले वाहन: यह वाहन खेसरहा ➔ माधव तिराहा (बांसी) ➔ पुलिस बूथ बांसी ➔ बैदौला तिराहा ➔ बेंवा तिराहा (डुमरियागंज) होते हुए भड़रिया बॉर्डर के रास्ते उतरौला व बलरामपुर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

  • गोण्डा की तरफ से आने वाले भारी वाहन: इन वाहनों को भड़रिया बॉर्डर ➔ बेंवा तिराहा ➔ बैदौला तिराहा ➔ बांसी पुलिस बूथ ➔ माधव तिराहा (बांसी) ➔ खेसरहा के रास्ते मेंहदावल, खलीलाबाद और गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा।

  • बस्ती की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहन: बस्ती की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को डुमरियागंज ➔ उतरौला ➔ गोण्डा ➔ बाराबंकी के रास्ते लखनऊ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

  • बढ़नी व शोहरतगढ़ से अयोध्या जाने वाले वाहन: अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों को थाना ढेबरुआ ➔ इटवा ➔ बैदौला तिराहा ➔ बेंवा तिराहा (डुमरियागंज) ➔ उतरौला (बलरामपुर) होते हुए आगे भेजा जाएगा।

अपील: पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रूट का ही पालन करें।