📅 Published on: August 24, 2026
कमर हैदर उर्फ मंजू को यूपी TGT परीक्षा में सफलता मिलने पर साजिदा हॉस्पिटल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह शानदार उपलब्धि आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। हम ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक जीवन की कामना करते हैं।
— डाक्टर रफ़ीउल्लाह खान (प्रबंधक, साजिदा हॉस्पिटल)
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर (हल्लौर): उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आयोजित यूपी TGT परीक्षा के 14 विषयों का अंतिम परिणाम 28 जुलाई 2026 को घोषित कर दिया गया है। जारी परिणाम में डुमरियागंज विकासखंड के ग्राम हल्लौर निवासी कमर हैदर उर्फ मंजू का चयन माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पद पर अंतिम रूप से हुआ है।
कमर हैदर की इस कामयाबी की सूचना मिलते ही हल्लौर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के शुभचिंतकों ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए कमर हैदर ने कहा कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन ही किसी भी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के अटूट सहयोग, गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन और अपनी निरंतर तैयारी को दिया।