बीमार पिता को देखने हैदराबाद से लौट रहे युवक की मैहर में भीषण सड़क हादसे में मौत, परिवार के चार सदस्य गंभीर घायल
📅 Published on: September 4, 2026
Nizam Ansari
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर): हैदराबाद से बीमार पिता को देखने अपने घर बिस्कोहर लौट रहे एक युवक की मध्य प्रदेश के मैहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद वसीम राईनी (35) पुत्र जुमाई उर्फ चिनकन लंबे समय से अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहे थे। बिस्कोहर में रह रहे उनके पिता की तबियत काफी खराब होने पर वसीम वृहस्पतिवार को परिवार के छह सदस्यों के साथ निजी कार से घर के लिए निकले थे।
दोपहर करीब तीन बजे मध्य प्रदेश के मैहर के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद वसीम राईनी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में घायल हुए लोग:
मोहम्मद वारिस (30)
मोहम्मद अयान (14)
सना (17)
8 महीने की मासूम बच्ची


