गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर 5 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पूर्वांचल की 100 टीमें दिखा रही हैं अपना दम
📅 Published on: September 12, 2026
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में सीबीएसई (CBSE) क्लस्टर 5 फुटबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस महाकुंभ में पूर्वांचल के 35 जनपदों से लगभग 100 सीबीएसई स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के श्रेणियों में आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन दिवस पर स्कूल कैंपस में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जहां विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन के प्रमुख मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-14 वर्ग: जीएनपीएस, डीपीएस वाराणसी और सेंट जेवियर्स ने दर्ज की जीत
खेल गांव और क्रिश्चियन स्कूल के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
डीपीएस वाराणसी ने जीएनपीएस (GNPS) को 2-0 से हराया।
रेडिएंट सेंट्रल अकादमी ने अतुल आनंद स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी।
सेंट जेवियर्स ने खेल गांव को 2-0 से पराजित किया।
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर ने होराइजन (Horizon) को 2-0 से मात दी।
क्यूईसी (QEC) दिलदारनगर ने आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर को 3-1 से हराया।
अंडर-17 वर्ग: डालिम्स सनबीम और नवल्स गोरखपुर का दबदबा
डालिम्स (DALIMS) सनबीम ने सनबीम सनसिटी को 2-0 से हराया।
सनबीम सनसिटी और होराइजन के बीच का मैच ड्रॉ रहा।
नवल्स गोरखपुर ने होराइजन को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
सेंट पॉल देवरिया ने डीएलडब्ल्यू (DLW) वाराणसी को 1-0 से हराया।
क्यूईसी गाजीपुर ने एपीएस (APS) प्रयागराज को 2-0 से पराजित किया।
नवल्स गोरखपुर और रेडिएंट सेंट्रल अकादमी का मुकाबला ड्रॉ पर छूटा।
अंडर-19 वर्ग: एपीएस प्रयागराज और इकरा स्कूल का एकतरफा प्रदर्शन
एपीएस प्रयागराज ने हरी बंधु स्कूल को 5-0 से मात दी।
इकरा स्कूल गाजीपुर ने रेडिएंट अंबेडकर नगर को 3-0 से हराया।
रेडिएंट सेंट्रल अकादमी ने संत अतलांनद को 2-1 से पराजित किया।
एपीएस प्रयागराज ने एक अन्य मुकाबले में एसपी स्कूल महराजगंज को 3-0 से हराया।


