गणेश प्रतिमा लेने जा रहे दो श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिद्धार्थनगर में शोक की लहर

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की असमय मौत हो गई। घटना कठेला समय माता थाना क्षेत्र की है, जहां गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच इस दुखद खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवियापुर गांव के रहने वाले शिवकुमार कसौधन (33 वर्ष) और गुरु प्रसाद लाल श्रीवास्तव (60 वर्ष) गणेश प्रतिमा लेने घर से निकले थे। प्रतिमा लेकर लौटते समय रास्ते में वे एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कठेला समय माता थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद से देवियापुर गांव में गणेश पूजन का उत्साह शोक में बदल गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।