आजाद समाज पार्टी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा और गोंडा में हुई हत्याओं सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर आजाद जी पर हुआ हमला लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने की सोची-समझी साजिश है। पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर पथराव होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार को दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर बिना किसी देरी के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। हम बहुजन समाज के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।” नौशाद आलम शोहरतगढ़ विधान सभा प्रभारी

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश): आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सिद्धार्थनगर जिला इकाई द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक 4 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के माध्यम से सौंपा गया है। यह ज्ञापन पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रमुख मांगें:

सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की जांच और सुरक्षा: गोंडा में विनोद साहनी व रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र (बुढ़वल) में रोकने, पथराव और हिंसक हमले की शिकायत की गई है। पार्टी ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज के संरक्षण, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद का तत्काल ‘Threat Assessment’ कराकर सुरक्षा, एस्कॉर्ट व रूट सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है।

पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान: लखनऊ के ईको गार्डन में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है।

68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला: 68,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण घोटाले संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करने की मांग की गई है।

धार्मिक स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई की समीक्षा: जनपद सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर अवैध बताकर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए इसकी निष्पक्ष समीक्षा और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

आजाद समाज पार्टी हमेशा से शोषितों, पीड़ितों और वंचितों की मजबूत आवाज बनकर खड़ी रही है। 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला हो या फिर पंचायत सहायकों की जायज मांगें, सरकार लगातार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। जब तक पीड़ित अभ्यर्थियों और युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

शमीम अख्तर जिला प्रभारी आजाद समाज पार्टी

ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद प्रमुख पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र भारती, जिला प्रभारी (कपिलवस्तु) शिव चन्द भारती, जिला प्रभारी शमीम अख्तर, प्रभारी/प्रत्याशी (302 शोहरतगढ़) नौशाद आलम, इटवा विधानसभा (305) से काली चरण यादव, जिला कोषाध्यक्ष मासूम अली राईनी, विधानसभा इमरियागंज से शिव कुमार आजाद, शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नाथ गौतम, बांसी से राजेश राव, कपिलवस्तु से अक्षय कुमार, इमरियागंज से अबु आस के अलावा जितेन्द्र राणा, दिलीप, सलीम राईनी, शिवानन्द वर्मा, शम्भू कश्यप, नसीम अहमद खान, इरशाद, डब्लू, अशफाक अहमद, चन्दन बौद्ध, मो० इस्माइल, तन्वीर अहमद, राम चरन, नसीम अहमद जुम्मन, राम सागर मौर्य, अमर बौद्ध, रफीक राईनी, परमानन्द गौतम, कलीम और सलीम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।