गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-5 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, आर्मी पब्लिक स्कूल और खेल गांव बने चैंपियन

सीबीएसई क्लस्टर-5 फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन अवसर पर गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन गंगा सागर राय ने कहा: खेल बच्चों में केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की भावना जगाते हैं। हमारे विद्यालय प्रांगण में ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का सफल समापन पूरे सिद्धार्थनगर क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मैं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी युवा खिलाड़ियों, विजेताओं, शिक्षकों और आयोजकों को उनके शानदार प्रयास के लिए बधाई देता हूं। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल भविष्य में भी अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अवसर उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

Nizam Ansari

सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, परसा भदवारिया (सिद्धार्थनगर) के विशाल प्रांगण में 9 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित पांच दिवसीय ‘सीबीएसई क्लस्टर-5 ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट’ का भव्य और रोमांचक समापन हुआ। पांच दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

दीपेप प्रज्वलन व सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शुरुआत अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन गंगा सागर राय एवं सीबीएसई निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा अनन्या सरगम ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. के. भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

रोमांचक रहे फाइनल मुकाबले विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मैचों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली:

  • अंडर-14 वर्ग: गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल सिद्धार्थनगर और आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर के बीच खेले गए फाइनल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मेजबान टीम की ओर से आशीष साहनी, अंश ओझा, आदेश, अनुराग पांडेय और विवेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

  • अंडर-17 वर्ग: नावल्स एकेडमी और क्यूईसी दिलदार नगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दिलदार नगर की टीम विजयी रही।

  • अंडर-19 वर्ग: खेल गांव पब्लिक स्कूल और इकरा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें खेल गांव पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

विजेता टीमों का हुआ सम्मान समापन अवसर पर सीबीएसई की ओर से सभी विजेता एवं उप-विजेता टीमों, खिलाड़ियों और कोचों को पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन निदेशक अमित राय, सुनील पांडेय, विवेक, रवि उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, प्रिया मिश्रा, काजल उपाध्याय, दिलशाद सहित समस्त शिक्षकगण एवं आयोजक उपस्थित रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।