सिद्धार्थनगर में पुलिस को बड़ी सफलता: फरार चल रहे 3 गैंगस्टर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन भी आया सामने
📅 Published on: September 24, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जनपद की मोहाना थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काफी समय से फरार चल रहे तीन गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
एसपी के अभियान के तहत मिली सफलता जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड्डा तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
इमरान पुत्र अनवर अली (निवासी: सिकरी बाजार, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर)
सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख (निवासी: मुडिला, थाना मधुबेनिया, जिला रुपनदेही, नेपाल)
विजय शेखर यादव पुत्र प्यारे लाल यादव (निवासी: चैनपुर, थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर)


