सिद्धार्थनगर: इटवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के मामले में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
📅 Published on: October 28, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
प्राथमिक विद्यालय सेमरी खानकोट के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को प्राथमिक विद्यालय सेमरी खानकोट के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
यह पूरी कार्रवाई थाना इटवा में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2026 के तहत की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 3(5) के तहत गंभीर मामलों में मुकदमा पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
चिनकू उर्फ हनुमान गौतम (उम्र लगभग 45 वर्ष) — पुत्र अवधू उर्फ अवधराम
रोहित गौतम (उम्र लगभग 22 वर्ष) — पुत्र चिनकू उर्फ हनुमान गौतम
गोविन्द गौतम (उम्र लगभग 22 वर्ष) — पुत्र कन्हैया गौतम
अर्जुन प्रताप (उम्र लगभग 30 वर्ष) — पुत्र दशरथ गौतम


