📅 Published on: November 7, 2026
Kapilvastupost
ककरहवा (सिद्धार्थनगर): मोहाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली और जंगल वन चौकी के बीच शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हा खुर्द के कठौतिया टोला निवासी राहुल चौधरी (24) पुत्र जनार्दन, नारायणपुर निवासी दिलीप गुप्त (22) पुत्र बेचन प्रसाद गुप्त और अनिल गुप्त एक ही बाइक पर सवार होकर दुल्हा चौराहे से ककरहवा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान, ककरहवा निवासी स्कूटी सवार राजन जायसवाल (25) पुत्र शिव कुमार से ओवरटेक करने की होड़ में उनकी टक्कर हो गई।
इस भीषण टक्कर में बाइक और स्कूटी पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर चोटहिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ककरहवा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।