📅 Published on: November 8, 2026
निजाम अंसारी
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): नगर पंचायत बढ़नी के सभागार में दीपावली पर्व के दृष्टिगत स्वच्छता के कर्मयोगियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद जगदम्बिका पाल ने स्वच्छता के सच्चे सिपाहियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाई, उपहार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि “राजनीति में एक लकीर खींच दी है… मेरा और स्वच्छता के कर्मयोगियों का संबंध एक सांसद और मतदाता का नहीं, बल्कि परिवार का है।
मैं राजनीति को तपस्वी की तरह जीता हूं और सिद्धार्थ नगर के विकास के लिए समर्पित हूं। यह रिश्ता परिवार का है और मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने परिवार के बीच खुशियां बांटने आया हूं।”
नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब से नगर पंचायत बना है, पहली बार कोई चेयरमैन आपका अपना हुआ है और यह माननीय सांसद जी की ही देन है। उन्होंने आगे कहा कि “जब तक सांसद जी का मेरे सर पर हाथ है, मुझे किसी का भय नहीं है। यहां उपस्थित सभी नगर पंचायत के सम्मानित सभासदगण और स्वच्छता के सभी कर्मी मेरे अभिन्न अंग हैं, इनके बिना मैं कुछ भी नहीं。”
कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य वक्ताओं और अतिथियों ने भी अपने विचार रखे:
त्रियुगी अग्रहरि (मनोनीत सभासद): ने कहा, “सांसद जी लगातार बीस साल से हमारे बीच आकर हम सबका कुशलक्षेम पूछते हैं और लोगों को सम्मानित करते हैं। आपका स्नेह मिलता रहे, हम सब आपके आभारी हैं।”
सिद्धार्थ पाठक: ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “विकास कार्य जमकर हो रहे हैं, विकास के नाम पर इतिहास लिखा जाएगा।”
राजू शाही: ने सांसद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में एक अलग लकीर खींच दी है और अंधेरे को उजाले से नहला दिया है।
निजाम अहमद: ने भी कार्यक्रम और विकास कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी अनिल अग्रहरि ने किया। इस दौरान ईओ अजय कुमार, सभासदगण निजाम अहमद, रामधनी मौर्या, अंश जायसवाल, मो. अख्तर, सिद्धार्थ शंकर पाठक, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, राजू शाही, अनीता जायसवाल, मो. अकबर, रजीउद्दीन, कहिया मित्तल, सतीश शर्मा, विष्णु अग्रहरि, अभिषेक यादव, पहलवान भाई, बृजेश अग्रहरि, रामराज कन्नौजिया, ऋषभ मोदनवाल, मक्सूद आलम, मुमताज, सफाई नायक हरीश सहित आदि गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।