सामाजिक समानता और न्याय के लिए चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना होगा” – नौशाद आलम

बभनी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का ‘भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ संपन्न, वक्ताओं ने सरकार पर बोला तीखा हमला

निजाम अंसारी 

सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़: विधानसभा 302 शोहरतगढ़ के अंतर्गत बभनी चौराहे पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में एक विशाल ‘भाईचारा बनाओ सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर तीखी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बतौर प्रभारी प्रत्याशी नौशाद आलम, जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती और जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा।

सभा को संबोधित करते हुवे

शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी नौशाद आलम ने जोशपूर्ण अंदाज में कहा कि समाज में वास्तविक समानता और न्याय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद के हाथों को मजबूत करना वक्त की सबसे बड़ी मांग है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस वर्तमान व्यवस्था से मुक्ति चाहती है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने 2027 के चुनाव को बेहद अहम बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार लगातार नागरिकों के बीच धर्म के आधार पर जहर घोलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा:

  • सम्मान और अधिकार: जनता को एक ऐसा शासन चाहिए जिसमें सबका सम्मान हो, रोटी, कपड़ा और मकान की बात हो, तथा सस्ती स्वास्थ्य, शिक्षा व मजबूत न्याय व्यवस्था सबके लिए आसान हो।

  • लोकतंत्र पर प्रहार: यह सरकार संविधान और कानून को अपनी जूतों की नोक पर रखकर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का गला घोंट रही है ताकि सत्ता में बनी रहे।

  • फ्री राशन और महंगाई का ढोंग: फ्री सिलेंडर के बहाने गैस के रेट बढ़ा दिए गए हैं। जो लोग फ्री राशन का हल्ला मचाते हैं, वे जनता को सस्ती शिक्षा और सस्ती दवा क्यों नहीं देते? अदालतों को सुलभ क्यों नहीं बनाते? जनता को इनकी इस साजिश को समझना होगा और इस छलावे को नकारना होगा।

  • अपराध और पलायन: सरकार यह दावा करती है कि माफिया यूपी छोड़कर भाग गए हैं, तो सवाल यह उठता है कि आज जो प्रदेश में लगातार अपराध हो रहे हैं, क्या वे दूसरे राज्यों से पलायन करके यहां अपराध करने आ रहे हैं।

जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में आम आदमी थाना, तहसील और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर है।

  • पैसे का खेल: हर काम का एक रेट तय हो चुका है—बिना पैसा दिए कोई अधिकारी बात तक नहीं सुनता।

  • गरीबों का उत्पीड़न: बड़े आदमियों का काम कहीं नहीं रुकता, लेकिन गरीब का कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता।

  • न्याय की विडंबना: जो व्यक्ति पहले ही मार खाकर पीड़ित होता है, वही पुलिसिया प्रताड़ना और फर्जी मुकदमों का शिकार बनता है। अब बहुत हो चुका, जनता बदलाव का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:

बभनी चौराहे पर आयोजित इस भाईचारा बनाओ सम्मेलन में पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  1. प्रभुनाथ गौतम (विधानसभा अध्यक्ष)

  2. मंगेश यादव (विधानसभा महासचिव)

  3. सोनू गौतम (विधानसभा उपाध्यक्ष / आयोजनकर्ता)

  4. देव नारायण यादव (जिला प्रभारी)

  5. शमीम अख्तर (जिला प्रभारी)

  6. फूलचन्द्र भारती (जिला युवा मोर्चा)

  7. अरबाबुल हक (मुख्य मण्डल प्रभारी बस्ती ASP)

  8. रामोज़ अख्तर (जिला प्रकार्ता)

  9. बेबी पासवान जी

  10. सन्तोष जी (मुख्य सचिव जिला अध्यक्ष)

  11. गोविन्द जी (विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि) …एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।