📅 Published on: November 20, 2026
बुधवार रात घर से निकला था रामसजीवन, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कठेला / सिद्धार्थ नगर
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के तौलिहवा गांव के कचरहिवा टोला में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान कचरहिवा टोला निवासी रामसजीवन (30) पुत्र रामदेव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन देर तक नहीं लौटा। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ से उसका शव लटकता देखा और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कठेला समय माता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।