शोहरतगढ़ विधानसभा में कार्यशाला व ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ को लेकर मंथन, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर: विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ में आयोजित विधानसभा कार्यशाला एवं ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी तथा युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची पर फोकस

कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने बूथ व सेक्टर स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण व सत्यापन को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही जन-जन तक पहुंच बनाकर पार्टी की नीतियों व जनसेवा के संकल्प को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा“संगठन की असली ताकत हमारे बूथ और सेक्टर के समर्पित कार्यकर्ता हैं। ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के माध्यम से हमें हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है। संगठनात्मक अनुशासन और सक्रिय सहभागिता से ही हम जन-जन तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।”

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी ने अपने संबोधन में कहा “शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण सराहनीय है। इस तरह की कार्यशालाएं संगठन को नई ऊर्जा देती हैं। हमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को अभियान से जोड़कर जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करना होगा।”

युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी का बयान: “विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यशाला एवं मतदाता जोड़ो अभियान में सहभागिता कर ऊर्जा मिली। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जन-जन तक पहुंच बनाने के संकल्प के साथ सभी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प ही हमारी पहचान है।”

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी और सिद्धार्थ चौधरी के अलावा जिला महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर प्रमुख एवं पूर्व सेक्टर प्रमुख सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।