कैमरे से बेहतर ढंग से हेगी शिव बाबा परिसर की निगरानी : एएसपी
📅 Published on: July 25, 2022
शिवबाबा मंदिर पर वर्ष दर वर्ष हो रही लगातार मौत से प्रशासन को कुम्भकर्णी नींद से जगा चुका है पहले लोग अपनी सुविधा के अनुसार आते थे पर अब मंदिर समिति की टाइमिंग के अनुसार लोग आ पाएंगे कारण बहुत स्पष्ट है।
डॉ शाह आलम
सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने शिव बाबा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कस्बा शोहरतगढ़ के खुनुवा रोड पर स्थित शिव बाबा मन्दिर पर 7 सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाया गया है। इससे यहां आने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना पर पूर्ण रूप से विराम लग जाए । कैमरे की जद में रहने से अराजक तत्व कोई भी गलत गतिविधि करने से डरेंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी शिव बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष व लोकप्रिय समाजसेवी अभय सिंह राम सेवक गुप्ता महावीर वर्मा भोलानाथ वर्मा किशोरी लाल सभासद मनोज गुप्ता महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


