ट्रेन चालक ने बचा ली बुद्धू की जान : सराहनीय
📅 Published on: August 22, 2022
डा0 शाह आलम
आज ट्रेन चालक के रूप में सब ने ईश्वर को देखा जबकि एक मरने वाले व्यक्ति को चालक ने जिंदगी बख्श दिया है। जिसके लिए ट्रेन चालक की हर तरफ प्रशंसा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आज शाम 6 बजकर 37 मिनट पर गोरखपुर से गोंडा को जाने वाली o5375 डेमू ट्रेन चिल्हियाँ से फुल स्पीड में शोहरतगढ रेलवे स्टेशन पहुंच रही थी ,तभी रेल्वे क्रासिंग से पहले पटरी पर लेट कर एक बुजुर्ग मौत के आगोश में समाने जा रहा था। कि ईश्वर रूपी ट्रेन चालक ने पटरी पर लेटे व्यक्ति को देख कर ट्रेन को बड़ी समझदारी से रोक दिया और इंजन से उतर कर पटरी से उस लेटे व्यक्ति को हटा कर प्रत्यक्ष दर्शियों के हवाले करने के बाद ट्रेन को आगे चलाया है। इस व्यक्ति की पहचान थाना शोहरतगढ के लौसा गांव निवासी बुद्धू के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


