शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत किया गया जागरूक
📅 Published on: August 27, 2022
शिक्षा और सदाचार से महिला सम्बन्धी अपराधों पर काफी हद तक लगाम लग चुका है पुरूषों को महिलाओं का आदर करने से यह पूर्ण प्रभावी होगा – नलिनीकांत मणि त्रिपाठी
विशाल दुबे
शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में महिला शसक्तीकरण
के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिला बीट पुलिस अधिकारी, एण्टीरोमियो चेकिंग उ.नि. कन्हैया कुंवर तिवारी, का. कुलदीप शर्मा, म.का. साधना यादव प्रथम, म.का. अनुपम द्वारा थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र में शिवपति इण्टर कालेज में छात्र एवम छात्राओं, महिलाओं,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ, छात्राओं को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध, साईबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।


