तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का हुआ अयोजन
📅 Published on: September 28, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुउद्देशीय सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता शिविर का अयोजन बर्डपुर स्थित नव ज्योति सिद्धार्थ इंटर कालेज में किया गया। प्रशिक्षण में साफ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, अथवा अपने आस-पास की सफाई से जुड़े सवालों और गलतफहमियों को समझाया गया। बच्चों को अपने दिनचर्या में सही आदतों का पालन करने, जिसमे सही तरीके से हाथ धोना मुख्य है, इसको न करने से अनेकों बीमारियाँ पनपती हैं, आदि विषयों के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। साथ ही शौचालय स्वच्छता एवं उसके रख रखाव से संबंधित रोचक क्रीड़ा का आयोजन भी करवाया गया। इस प्रस्तुति में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित परस्पर संवादात्मक एवं दिलचस्प गतिविधियां कराई गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं के लिए एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुल दस बच्चों को हेल्थ एवं वेलनेस एनिमेटर के तौर पर चुना गया। जे पी एम सोसाइटी के जिला परियोजना समन्वयक प्रगति गुप्ता ने बताया कि इन चुने गए छात्र-छात्राओं को नेतृत्व विकास कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण से हेल्थ एण्ड वेलनेस एनिमेटर अपने विद्यालय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधित विषयों पर समाज एवं विद्यालय के छात्रों को जागरूक करते रहेंगे। इस अवसर पर
ब्लॉक प्रोग्राम कोऑर्डनैटर मांडवी त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्या ओपी यादव, शिक्षक धर्मराज चौधरी घनश्याम यादव आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।


