बीएसएफ जवान के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
📅 Published on: September 28, 2022
इन्द्रेश तिवारी
सिद्धार्थ नगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गाँव निवासी बीएसएफ के जवान इन्द्रेश का शव शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी के लेदवा घाट पर गाड़ ऑफ ऑनर देकर ससम्मान अंतिम संस्कार हुआ।बीएसएफ जवान इंद्रेश चतुर्वेदी का शव यात्रा उनके पैतृक गाँव परसिया से बीएसएफ की गाड़ी के द्धारा निकाली गई।जिसमें सांसद जग्दम्बिका पाल,विधायक विनय वर्मा,सीओ जयराम व थानाध्यक्ष चिल्हिया दीपक कुमार,परिजन,सगे सम्बन्धी,रिश्तेदारों व क्षेत्र समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।शव यात्रा शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी के लेदवा घाट पर ले जाया गया।जहाँ अंत्येष्ठि स्थल तैयार किया गया।फिर सांसद व विधायक ने बीएसएफ
जवान का शव को अंत्येष्ठि स्थल तक पहुंचाया।बीएसएफ जवानों ने पार्टी कमांडर 11 वीं वाहिनी उमेश सिंह के नेतृत्व में गॉड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार किया गया।इस बीएसएफ के उमेश सिंह व जवान,सांसद जगदम्बिका पाल,विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मी, सीओ शोहरतगढ़ जयराम, थानाध्यक्ष चिल्हिया दीपक कुमार, कौशिल कौशलेंद्र त्रिपाठी ,पवन मिश्रा, अभय सिंह, सदानंद उपाध्याय, रवि अग्रवाल, सूर्य प्रकाश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, ध्रुवचंद पाठक, राज मंगल उपाध्याय, अमर सहाय, शौकी लाल,सुनील अग्रहरि ,राम उजागिर,प्रदीप सोनी,दिलीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


