बाढ़ से 9 लोगों की मौत शोहरतगढ़ विधान सभा में सबसे जादा गाँव मैरुन्ड
📅 Published on: October 18, 2022
अभिषेक शुक्ला
सिद्धार्थनगर। जिले में अब तक बाढ़ में डूबने से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें बांसी तहसील में दो, डुमरियागंज में पांच और इटवा में दो मौत शामिल है। वहीं बाढ़ प्रभावित गांवों की तादाद 543 हो गई है, इसमें 359 गांव मैरूंड है। बांसी में बाढ़ प्रभावित गांवों की तादाद 147 हो गई, इसमें 67 गांव मैरूंड है।
नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित 89 गांवों में 66 गांव मैरूंड है, डुमरियागंज में बाढ़ प्रभावित 130 में 82 गांव मैरूंड, इटवा में बाढ़ प्रभावित 93 गांव में 60 गांव मैरूंड है और शोहरतगढ़ में 84 बाढ़ प्रभावित गांवों में सभी 84 गांव मैरूंड है।
बाढ़ प्रभावित और मैरूंड गांवों की 4.23 लाख आबादी प्रभावित है, जबकि जिले की 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित व मैरूंड गांवों में 218 नावें और 31 मोटरबोट लगाई गई हैं।


