प्रधानमंत्री के मन की बात का हमें अनुशरण करना चाहिए : राजा जय प्रताप सिंह
📅 Published on: December 25, 2022
डा शाह आलम
जनपद सिद्धार्थनगर के विधान सभा क्षेत्र बांसी के बीजेपी विधायक राजा जय प्रताप सिंह मण्डल बांसी नगर के बूथ संख्या 391 पर बीजेपी कार्यकर्ता एवं अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित प्रोग्राम मनकीबात कार्यक्रम को सुना और समस्त बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण को संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं बांसी विधान सभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक राजा जय प्रताप सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी अपने मन की बात देश की जनता से करते हैं । जिससे हमें प्रेरणा लेकर उनकी बातों का अनुशरण करना चाहिए ।


